March 14, 2026

साइबर वित्तीय फ्राड होते ही डायल करें 1930 : डीसी

– घर बैठे साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करें साइबर क्राइम की शिकायत: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह

झज्जर, 20 फरवरी। साइबर धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सरकार बेहद गंभीरता के साथ कार्य कर ही है और आम नागरिकों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट रहना चाहिए । उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने साइबर अपराधों के मद्देनजर जिला वासियों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए यह बात कही। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि वे ऐसे मामलों की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। पुलिस तत्काल साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी इससे फ्रॉड को रोका जा सकेगा। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। डीसी ने कहा कि साइबर ठगी करने वाले बेहद शातिर होते हैं व लोगों को सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों का झांसा देते हुए उनके साथ ठगी करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिये है कि वह आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग कर रहे हैं। साइबर ठग क्लोन वेबसाइट तैयार करके भी लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंक डिटेल कभी किसी से साझा न करें। डीसी ने कहा कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें। डीसी ने जिला के युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढिय़ा ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीडि़त को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *