February 12, 2026

ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवम पोषण समिति की बैठक संपन्न

अजय कुमार, उपमंडल बंगाणा के आंगनबाड़ी केंद्र मुच्छाली में मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवम पोषण समिति की बैठक अध्यक्ष उप प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जिसमें एडल्ट बीसीजी के बार में चर्चा की गई। साथ में प्राथमिक पाठशाला मुच्छाली के छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया की किस प्रकार स्वच्छ रहकर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है । आशा वर्कर बीना देवी ने हाथ धोने के बारे में भी बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार खाना खाने से पहले अपने हाथों को धोना है उसके बाद खाना खाना है । सी एच ओ अंजना कुमारी स्वास्थ्य कर्ता ने बच्चों को कुपोषण से दूर रहने के लिए बताया कि हरी सब्जियां खानी चाहिए ताकि कुपोषण से बचा जा सके उप प्रधान अजय शर्मा ने भी बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर कान्ता देवी आशा फैसलाटेर वीना आशा वर्कर प्रवीण कुमारी, सुमन बाला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी, रीना वीना देवी सुमना, ममतादेवी रान रानी ,पूजा ,निर्मला अनु आदि महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *