February 13, 2026

रबी के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में 19 से 26 फऱवरी तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

चंडीगढ़, :पंजाब सरकार ने रबी के मौसम के लिए नहरों में पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए जल स्रोत विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 19 से 26 फऱवरी, 2024 तक सरहिंद केनाल सिस्टम की नहरों जैसे पटियाला फीडर, अबोहर ब्रांच, बिसत दोआब केनाल, सिद्धवां ब्रांच और बठिंडा ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवीं प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।प्रवक्ता ने बताया कि घग्गर लिंक और इससे निकलती घग्गर ब्रांच और पी.एन.सी, जो ग्रुप ’बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि भाखड़ा मेन लाईन से निकलती नहरों, जो ग्रुप ’ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह सरहिंद फीडर से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहे, जो ग्रुप ’बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सरहिंद फीडर से निकलते सभी रजबाहे, जो ग्रुप ’ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सभराओं ब्रांच, लाहौर ब्रांच और मेन ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *