18 से 60 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति वन मित्र बन सकेगा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गैर वन भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन मित्र योजना व वन मित्र पोर्टल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वन मित्र योजना भी मिशन @ 60,000 का ही हिस्सा है। वन मित्र बनने के लिए 1.80 लाख रुपये वार्षिक से कम पारिवारिक आय वाले परिवारों के सदस्य पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। प्रत्येक वनमित्र को पौधे के रखरखाव के मुताबिक मानदेय मिलेगा। 18 से 60 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति वन मित्र बन सकेगा।
