March 11, 2026

भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनायें व्यक्त की

शिमला : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रभारी श्रीकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉक्टर सिकंदर कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं उनकी सुपुत्री आस्था को भगवान संबल प्रदान करें। भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनायें व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से टेलीफोन पर बात की और उनकी पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन का समाचार सुन उन्हें बहुत दु:ख हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने की हिम्मत और धैर्य प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन का समाचार सुनकर दु:ख हुआ। मेरी संवेदना मुकेश अग्निहोत्री व सभी शोकाकुल परिवारजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *