नड्डा के कांगडा पहुंचने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया
मोहित, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के जिला कांगडा, धर्मशाला पहुंचने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशाल जनसभा को संबोधित कर सबका मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी श्री संजय टंडन, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
