February 21, 2026

लोगों को जागरूक करने के लिए एक मैराथन दौड़ करवाई गई

गिद्दड़बाहा : कलगिरधर ट्रस्ट बडू साहिब द्वारा सफलतापूर्वक चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों अकाल अकैडमी दौला के विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल मैडम सुखविंदर कौर की अगुवाई में नशों के खिलाफ और सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए व लोगों को जागरूक करने के लिए एक मैराथन दौड़ करवाई गई। इस मैराथन दौड़ में आठवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस मैराथन दौड़ को प्रिंसिपल मैडम सुखविंदर कौर ने झंडी दिखाकर अकैडमी कैंपस से रवाना किया। इस अफसर पर प्रिंसिपल सुखविंदर कौर ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए बताया कि किस तरह नशे हमारे समाज और देश के लिए घातक है और किस प्रकार नशे की दलदल में फंसे लोक समाज से दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर अरविंद सिंह खालसा, हरजिंदर सिंह, अनिल कुमार, गौतम कुमार, सुखविंदर सिंह सीटीसी, अमनदीप कौर, रमनदीप कौर, मनदीप कौर सिद्धू, हरप्रीत कौर, विमी मोगा, संदीप कौर, और सुभदीप सिंह के अलावा समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *