March 15, 2026

कलाकारों ने कल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने को किया प्रेरित

योजनाओं की जानकारी के लिए प्रचार सामग्री वितरित

चंबा, 21 जनवरी चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत हरिपुर में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ संबद्ध प्रिया म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करवा कर लोगों को इनसे लाभ लेने को प्रेरित किया । इसके साथ विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका व्यवस्था परिवर्तन का 1 साल, हिमाचल प्रदेश सरकार के 365 दिन 365 फैसले, सरकार गांव के द्वार फोल्डर भी लोगों को वितरित किए गए । इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की । कार्यक्रम में विकासशील युवा मंडल कीड़ी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *