December 25, 2025

प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हुआ राम मंदिर निर्माण

सुल्तानपुर लोधी: पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में पहुंचे जहां वह सबसे पहले गुरुद्वारा बेर साहिब और गुरुद्वारा हट्ट साहिब में नतमस्तक हुए और गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया।। इस अवसर पर भाजपा के जिला कपूरथला के प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल व भाजपा सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज करनजीत सिंह आहली भी उपस्थित थे।
मनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से न केवल 500 वर्षों का (अयोध्या राम जन्म भूमि) विवाद समाप्त किया बल्कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। यह मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ। मनोरंजन कालिया शिव मंदिर चौड़ा खूह में नतमस्तक हुए। जहां पर उन्होंने भगवान भोले शंकर व माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव मंदिर चौड़ा खूह प्रबंधक कमेटी के प्रधान राकेश कुमार नीटू व कैशियर डिंपल टंडन की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया, भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, भाजपा सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज करनजीत सिंह आहली, विवेक सनी, विनय सभरवाल ,जसबीर सिंह जज ,जिला महामंत्री कपूर चंद थापर, जिला उप प्रधान अश्विनी तुली, सर्कल सुल्तानपुर लोधी के प्रधान राकेश पूरी, सर्कल फतूढींगा के प्रधान दिलबाग सिंह देसल, सर्कल उपप्रधान फतूढींगा लखबीर सिंह, चतर सिंह,अशोक कनोजिया, मिंटू जैन, मुकेश पाठक, वासु पाठक, प्रेम भगत, रमन सलपोना को महामाई की चुनरी भेंट का सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *