March 15, 2026

श्री राम मंदिर सूद सभा ने मुख्यमंत्री से भेेंट की

श्री राम मंदिर, सूद सभा शिमला के प्रधान राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में श्री राम मंदिर, राम बाजार शिमला में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *