स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी
संदीप गिल, नंगल, आज स्वामी विवेकानंद जी के 160वें जन्मदिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर नंगल में भारत विकास परिषद् के प्रांतीय सलाहकार व वरिष्ठ नागरिक टोली नया नंगल के प्रतिनिधि इंजीनियर के के सूद एवं सहयोगी कार्यकर्ता राम जी दास, विशाल सिंह, साहिल खान व अन्यों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण करते हुए उनकी अर्चना की और नंगल के सभी नागरिकों सहित सभी भारतीयों को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा के स्वामी विवेकानंद जी के कथन आज भी एक आदर्श समाज निर्माण करने में प्रासंगिक है; उन्होंने कहा था कि “लोग तुम्हारी स्तुति करे या निंदा, लक्ष्मी तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या एक युग में, तुम न्याय पथ से कभी भ्रष्ट न हो”; “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये”; “मनुष्य की सेवा, भगवान की सेवा होती है”। उन्होंने सभी युवाओं से आवाह्न किया के हमें स्वामी विवेकानंद जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ताकि हम समाज में से कुरितीयाँ दूर करके एक सर्वश्रेष्ठ, संगठित, सुदृढ़ भारतीय समाज निर्माण का हिस्सा बनें।
