March 15, 2026

पंजाब सरकार लोगों की समृद्धि, प्रगति के लिए लगातार प्रयास कर रही है: हरजोत बैंस

सचिन सोनी, कीरतपुर साहिब , पंजाब सरकार राज्य की समृद्धि और प्रगति के साथ-साथ समस्त लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को एक समृद्ध पंजाब बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें बड़ी सफलता मिल रही है। हम उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने गुरुओं की धरती की सेवा करने का गौरव प्राप्त किया है। यह उद्गार पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी की समाधि पर और बैंस परिवार द्वारा आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद व्यक्त किये। उल्लेखनीय है कि हलका विधायक और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और उनके परिवार द्वारा समस्त लोगों की समृद्धि और शांति के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी कीरतपुर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया था, जिसकी पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरु के प्रति विनम्र सिख के रूप में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा दी। इस अवसर पर ग्रंथी सिंह द्वारा अरदास की और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, उनकी धर्म पत्नी डॉ. ज्योति यादव आईपीएस, माता बलविंदर कौर बैंस और पिता सोहन सिंह बैंस को सिरोपा साहिब का आशीर्वाद दिया गया। इसके बाद गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में श्री अखंड पाठ साहिब में शामिल होने आई पूरे क्षेत्र की संगत द्वारा लंगर प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी संगत को बर्तन और परशादा बांटकर संगत की सेवा की। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बातचीत में कहा कि छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के सबसे बड़े पुत्र बाबा गुरदित्ता जी को गुरु जी ने आशीर्वाद दिया था। हमें विश्व, पंजाब और क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए श्री अखंड पाठ साहिब आयोजित करने का सौभाग्य मिला है। इस स्थान पर आकर उन्हें बहुत शांति मिलती है, वे गुरु से विनम्र सिख बनकर जो भी मांगते हैं, उन्हें मिल जाता है। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह ढाहे चेयरमैन जिला योजना समिति, डॉ. संजीव गौतम, कमीकर सिंह ढाहे जिला अध्यक्ष यूथ विंग, सरबजीत भटोली अध्यक्ष ट्रक यूनियन, दीपक सोनी मीडिया कोऑर्डिनेटर, जसवीर सिंह अरोड़ा जिला अध्यक्ष ट्रेड यूनियन, उषा रानी जिला अध्यक्ष महिला विंग , जसवीर राणा ब्लॉक अध्यक्ष, ठेकेदार जगजीत सिंह, केसर संधू, गवर्नर मोहिवाल, तरलोचन सिंह लोची, बलवीर सिंह मोररा, जागीर सिंह भाओवाल, दर्शन सिंह अटारी, जुझार सिंह आसपुर, जसपाल सिंह ढाहे, पम्मू ढिल्लों, बलवंत सिंह मंडेर, रोकी सुखसाल, ओकार सिंह, मुकेश वर्मा, सोहन सिंह निक्कूवाल (सभी ब्लॉक अध्यक्ष), कमलेश नड्डा, रणजीत कौर, जिम्मी दाढ़ी युवा नेता, सतीश चोपड़ा वरिष्ठ नेता, गुरप्रीत अरोड़ा, सम्मी बरारी, सन्नी बावा, गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, गगन भारज, देविंदर बैंस नक्कीन , ठेकेदार गुरचरण सिंह चन्नी, मोहन सिंह साहपुर, तेजवीर सिंह जागीरदार, जरनैल सिंह मस्सेवाल, जरनैल सिंह सहोता भरतगढ़, डॉ. जरनैल सिंह डाबर, इंदर सिंह डाबर, प्रिंसिपल शरणजीत सिंह राणा, दविंदर सिंह सम्मी, सुच्चा सिंह जेई ब्रुवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *