February 22, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक 4 जनवरी को होगी

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब 02 जनवरी, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक 04 जनवरी को एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हॉल में होगी, जिसमें इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूल प्राचार्य शामिल होंगे यह जानकारी एस.डी.एम कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस समारोह में होने वाले सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम के चयन के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा. यह समिति कार्यक्रमों का चयन कर उनका पूर्वाभ्यास करेगी। इस बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य भाग लेंगे और समारोह की पीटी करेंगे शो मार्च पास्ट, परेड आदि के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का भी चयन किया जाएगा। इस समारोह को प्रभावी बनाने के लिए बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधीश मनदीप सिंह ढिल्लों करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *