March 15, 2026

खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ के बास्केटबॉल, हॉकी खो-खो और फ़ुटबॉल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 2 जनवरी को  

चंडीगढ़, 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ के लिए पंजाब की बास्केटबॉल, हॉकी खो-खो और फ़ुटबॉल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 2 जनवरी को लिए जा रहे हैं। यह खेल तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी 2024 तक करवाए जा रहे हैं।  

खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी (लडक़े और लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 2 जनवरी को सुबह 11 बजे ओलम्पियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में लिए जा रहे हैं। इसी तरह बास्केटबॉल (लडक़े और लड़कियों) के लिए गुरू नानक स्टेडियम लुधियाना में 2 जनवरी को सुबह 11 बजे, खो-खो (लड़कियाँ) और फ़ुटबॉल ( लडक़े) की टीम के लिए ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला में 2 जनवरी को सुबह 11 बजे लिए जाएंगे।  

खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायलों में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाडिय़ों/महिला खिलाडिय़ों की जन्म तारीख़ 1 जनवरी 2005 या इसके बाद की होनी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *