February 22, 2026

पात्र लोगों के घर द्वार पर योजनाओं का लाभ प्रदान करने भापडौदा और डाबोदा खुर्द पहुंची ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

बहादुरगढ़, 26 दिसंबर। केन्द्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों के घर द्वार पर लाभ प्रदान करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव भापड़ौदा व डाबोदा खुर्द पहुंची। संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने किया। उन्होंने कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम में अपने वाले पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता झज्जर सैंट्रल कोप्रेटिव बैंक की चैयरपर्सन नीलम अहलावत ने की। गांव भापडौदा में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रम कादयान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी विजन के साथ देश व प्रदेश दिन-दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है कि समाज का अंतिम व वंचित व्यक्ति खुशहाल बने, जिसको पूरा करने के लिए वे लगातार लोगों के हक में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से गरीब व पिछड़े लाभार्थी केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि अंतिम व वंचित व्यक्ति के विकास के बिना ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ भारत की कल्पना संभव नहीं। देश तभी ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ बनेगा जब इसके नागरिक ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ होंगे। सरकार समाज के अंतिम व वंचित वर्ग को विकास में बराबर का भागीदार बना रही है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में जनसंवाद कर सुनी लोगों की शिकायतें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों से ‘जनसंवाद’ करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है। जनसंवाद कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। केंद्र सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है। लोगों के घर द्वार पर पहुंच रही मोदी-मनोहर सरकार : कादयान गांव भापडौदा व डाबोदा खुर्द में कार्यक्रम में जनसंवाद करते हुए विक्रम कादयान ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम का आगाज अंत्योदय की भावना और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि आज नागरिकों को योजनाओं को लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे बल्कि मोदी -मनोहर सरकार लाभार्थियों के घर द्वार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 15 नवंबर 2023 को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झारखंड के खूंटी से किया था। कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनैक्शन व सिलेण्डर वितरित किए। कार्यक्रमों में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल, ब्लाक समिति चैयरमैन सुदीप कुमार,मनोज राठी,सरपंच भापडौदा प्रमोद राठी,भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अमित जून,अनिल राठी, दिलबाग,गांव डाबोदा खुर्द के सरपंच मंजीत कुमार,ब्लाक समिति सदस्य साहिल,अशोक कुमार,देवेंद्र सिंह,पूर्व सरपंच ईश्वर ङ्क्षसह, सिहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *