कुल रु. 264 करोड़ के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई
हरियाणा के स्कूलों में 2024- 25 शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई।
इसके अलावा, एचपीपीसी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल रु. 264 करोड़ के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 5 करोड़ रुपये की बचत की गई है।
