विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों के बढ़ते उत्साह से हरियाणा बदला- बदला नजर आ रहा है। यात्रा में अब तक 22 लाख 50 हजार से अधिक लोग भागीदारी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रमों के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा सोने पर सुहागा साबित हो रही है क्योंकि यात्रा में प्रतिदिन लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और हर रोज इस यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। इस दौरान लोग स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं।
आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष रखा जा रहा है।
