March 11, 2026

सरहिंद नहर से निकलती सिद्धवां ब्रांच 21 दिनों के लिए बंद रहेगी

सचिन सोनी, चंडीगढ़,  पंजाब के जल स्रोत विभाग ने सिद्धवां ब्रांच को 21 दिनों के लिए बंद करने का फ़ैसला किया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मौसम और फ़सलों की हालत को मुख्य रखते हुए सिद्धवां ब्रांच, जो सरहिंद नहर से निकलती है, पर पुलों के निर्माण के कामों को करवाने के लिए 21 दिसंबर, 2023 से 10 जनवरी, 2024 तक (दोनों दिनों समेत) 21 दिनों की बंदी होगी। यह हुक्म नॉर्दर्न इंडिया केनाल और ड्रेनेज (एक्ट 8 ऑफ़ 1873) के अधीन जारी रूलों के रूल 63 के अंतर्गत जारी किए हैं। इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *