March 11, 2026

पंजाब के स्कूलों में आज होंगे साहिबज़ादों की अतुल्नीय शहादत को समर्पित समागम : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब के सरकारी / मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के परिवार विरह और साहिबज़ादों की अतुल्नीय शहादत से अवगत करवाने और शहीदी की गरिमापूर्ण याद को समर्पित समागम तारीख़ 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार करवाने का फ़ैसला किया गया है। यह समागम सुबह के समय के दौरान (पहले 2 घंटे) पंजाब के सभी स्कूलों करवाए जाएंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन समागमों में साहिबज़ादों की याद को समर्पित विद्यार्थियों द्वारा शहादत हफ्ते से सम्बन्धित कविता/ गीत/ शब्द/ वार गायन मुकाबले, शहीदी साके और गुरू गोबिन्द सिंह जी के परिवार विरह से सम्बन्धित भाषण/ शैक्षिक मुकाबलों के इलावा स्कूल प्रमुख/ स्टाफ/ अध्यापकों की तरफ से शहादत हफ्ते से सम्बन्धित विशेष शिक्षाप्रद पेशकारियां की जाएंगी।

स. बैंस ने कहा कि सभी स्कूलों में यह समागम पूरी सादगी से करवाए जाएंगे जिनमें किसी किस्म का संगीतमय प्रोग्राम नहीं करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *