March 10, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा लगातार बैठकें रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण : यूनियन नेता

यूनियन ने 30 दिसंबर को अर्थ फूंक प्रदर्शन का एलान किया है

अनुरूध , नंगल, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब, ब्रांच नंगल की एक आपात बैठक आज यहां प्रधान सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में नंगल लाल टैंक में बुलाई गई। इस बैठक में प्रदेश नेता जसवीर सिंह जिंदवारी, कपिल मेहंदली मौजूद रहे। बैठक की कार्यवाही प्रेस से साझा करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मोर्चा के साथ लगातार 19 बैठकें रद्द करना लोकतंत्र में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर मुख्यमंत्री कहते हैं कि लोगों से मिलने के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं, दूसरी ओर निर्धारित बैठकें रद्द करना सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है। यूनियन नेताओं ने नंगल, आसपास के गांवों और पंजाब भर के आम लोगों से सरकारी विभागों को बचाने, युवाओं को रोजगार और कॉन्ट्रैक्ट आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी रोजगार देने हेतू एकत्र होने की अपील की। साथ ही संघ ने राज्य कमेटी द्वारा तय कार्यक्रम के तहत 30 दिसंबर को परिवार व बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार को चेतावनी दी गई कि जब तक निजीकरण की नीति वापस नहीं ली गई, आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया, तब तक इसी तरह संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर विनोद कुमार, संजीव राणा, सोनू कुमार, सतनाम सिंह, अजय कुमार, अमरदीप सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *