February 18, 2026

शिक्षकों और अभिभावकों से मिल कर छात्रों की शिक्षा में सुधार किया जायेगा

सचिन सोनी, कीरतपुर साहिब
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में आज सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल मोहीवाल में पेरेंट्स मीट टीचर्स मीटिंग अभियान बहुत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अध्यापकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रदर्शन और पंजाब सरकार द्वारा भविष्य में विद्यार्थियों के लिए लिए जा रहे सराहनीय फैसलों से भी अवगत करवाया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा क्षेत्र के अध्यापकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रदर्शन और पंजाब सरकार द्वारा भविष्य में विद्यार्थियों के लिए लिए जा रहे सराहनीय फैसलों से भी अवगत करवाया। श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। यह जानकारी विद्यालय प्रभारी गगन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को छात्रों के बारे में अच्छे से जानकारी दी गयी। इस मौके पर सूबेदार राजपाल मोहिवाल ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ऐसी पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और दिन-रात मेहनत करके स्कूल में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। इस मौके पर अभिभावकों से भी अपने बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने को कहा गया।

 इस मौके पर मोहन लाल, अनिता रानी, बोरो देवी, रविंदर कौर, प्यारा सिंह, निर्मल सिंह, रामपाल, सरोज देवी, कुलविंदर कौर, सरोज देवी, छोटे लाल, सीमा देवी, जसवन्त कौर अध्यापक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *