February 15, 2026

डीएवी किन्नौर की छात्रा अर्निका सिंह ने कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

किन्नौर दयानंद एग्लोवैदिक विद्यालय (डीएवी) किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 05 व 06 दिसम्बर, 2023 को दो दिवसीय कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला किन्नौर के डीएवी विद्यालय रिकांग पिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस अवसर पर डी.ए.वी विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार वर्मा ने अर्निका सिंह को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों को विभिन्न खेलों से जोड़ा जा रहा है तथा विद्यार्थी जिला तथा राज्य स्तर पर होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने अर्निका सिंह के कोच महेश नेगी, बायूल शूटिंग कल्ब किन्नौर को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *