February 15, 2026

पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना गांवों में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रथ की गारंटी

झज्जर, विकसित भारत संकल्प यात्रा जनंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के गांव कड़ौदा,खेड़ी होसदारपुर बीड़ छुछकवास व कुतानी में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गांव कड़ौदा में जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,गांव कुतानी में जिला पार्षद रवि बराही,बीड़ छुछकवास में पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान और खेड़ी होसदारपुर में सरपंच सुमनलता ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने गांव कड़ौदा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांवों में आ रहे रथ सामान्य नहीं हैं, बल्कि यह एक तरह से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गांव कुतानी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पार्षद रविंद्र बराही ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई और कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनका जागरूकता के अभाव में पात्र लोग लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करें और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। कार्यक्रम के दौरान लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बागवानी विभाग, कृषि विभाग सहित सभी स्टॉलां पर जाकर उनके द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। गांव बीड़ छूछकवास में महिला विकास निगम की पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान ने ग्रामीणों को संकल्प शपथ दिलाई और आह्वान किया कि देश को विकसित बनाने में हम सभी का योगदान जरूरी है। हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बहुत तेज गति से तरक्की कर रहा है। लोगों का केंद्र व प्रदेश सरकार में अटूट विश्वास है। इस बीच उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी को गैस कनेक्शन चूल्हा भेंट किया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से विशेष तौर से गरीब वर्ग की महिलाओं को लाभ हुआ है। इस दौरान एलईडी वेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। खेड़ी होसदारपुर की सरपंच सुमनलता ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप अब आयुर्वेद की तरफ भी लोगों का काफी रुझान हुआ है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों पहुंचाने के लिए सरकार ने परिवार पहचान पत्र को क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का असर अब अब धरातल पर पर दिखाई देने लगा है। सरकारी विभागों स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग आदि प्रमुख विभागों द्वारा नागरिकों को सेवाएं दी गई। कार्यक्रमों में लोक कलाकारों ने धरती कहे पुकार के, थीम पर आधारित पर्यावरण संरक्षण गीत की प्रस्तुति दी। वहीं मेरी कहानी मेरी जुबानी में पात्र लाभार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए। इस मौके पर जिला पार्षद वीरभान,गांव बीड़ छूछकवास के सरपंच अभिमन्यु,इस्लामगढ के सरपंच महाबीर सिंह,पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ,बीडीपीओ राजाराम,गांव कडौदा की सरपंच मीनू देवी,मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार,कुतानी गांव की सरपंच संगीता देवी,समाजसेवी रविंद्र कुमार,एसईपीओ अशोक कुमार सहित गांव के गणमान्य लोग, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *