February 17, 2026

सुपर मैग्नेट स्कूल के वार्षिक समारोह की रही धूम

रजनीश कपिल, हमीरपुर, सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह टाउन हाल में मनाया गया। इसमें हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी शिल्पी बेक्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिल्पी बेक्टा ने बच्चों को गुड टच, बेड टच के बारे जागरूक किया और किसी कठिन परिस्थिति में हार नहीं मानने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों द्वारा पंजाबी गिद्दा, नाटी, एकांकी, देशभक्ति और राम आएंगे के ऊपर प्रस्तुति दी गई। स्कूल के अध्यक्ष शगुन दत्त शर्मा ने सुपर मैग्नेट ग्रुप के विभिन्न आगामी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट उपप्राचार्य किरण बाला द्वारा पढ़ी गई। बच्चों को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मेडल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक अमित कपिल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक मीना शर्मा, हेडमिस्ट्रेस शिशु बाला, सिल्वर स्कूल की चेयरमैन शकुंतला नुघाल , मॉडर्न स्कूल जयसिंहपुर का स्टाफ सहित सुपर मैग्नेट स्कूल के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *