February 18, 2026

बंगाणा में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक सम्पन्न, रोड़ सेफ्टी ने फ्री लगाया स्वास्थ्य शिबिर

बंगाणा में करीव 60 लोगों का हुआ फ्री चैकअप, एएसआई रविन्द्र ने पढ़ाया यातायात नियमो का पाठ,

अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के थाना बंगाणा की रोड़ सेफ्टी बैठक बंगाणा पँचायत घर मे सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एएसआई रविन्द्र कुमार ने की। वही स्थानीय पँचायत प्रधान बिजय शर्मा,उपप्रधान अजय शर्मा, कांस्टेबल राजेंश कुमार,रणबीर सिंह एवम ट्रैफिक इंचार्ज जसबीर सिंह विशेष रूप से उपसिथत रहे। बैठक में यातायात नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही टैक्सी स्टैंड बंगाणा के चालको एवम बाज़ार के दुकानदारों एवम अन्य गणमान्य लोगों को यातायात नियमो के बारे में जागरूक किया। एएसआई रविन्द्र कुमार ने दो पहिया एवम अन्य गाड़ियों को उचित स्थल पर पार्किंग करने की हिदायत दी। ताकि बाजार के जाम की स्थिति उतपन न हो। वही दो पहिया वाहन चालको को हैलमेट लगाने की हिदायत दी। और सभी वाहन चालकों को स्पीड लिमिट के साथ चलना ओर हर यातायात नियमो के पालन करने के आदेश दिए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। वही बंगाणा पँचायत घर मे रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया। जिसमे बाजार एवम चालको सहित 60 से ज्यादा लोगो ने फ्री स्वस्थ्य सुबिधा ली। इस स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप आंखों का चैकअप एवम अन्य स्वास्थ्य सविधाए फ्री रही। वही स्थानीय प्रधान विजय शर्मा ने बंगाणा पुलिस अधिकारी एबम रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए ऐसे शिविरो का होना जरूरी है। ताकि जनता और खास कर युबा वर्ग यातायात नियमो का पाठ पढ़ सके। विजय शर्मा ने कहा कि आज का युवा नशे के साथ साथ यातयात नियमो की धज्जियां उड़ा कर जीवन को खराव कर रहा है। इसलिए अगर हर माह पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजन ओर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। तो जनता को फ्री स्वस्थ्य सुविधायो के साथ साथ यातायात नियमो की जानकारी भी मिलती रहेगी। वही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ पारुल शर्मा,डॉ निधि, डॉ करिश्मा,रमेश कुमार,राजेश शर्मा, तरुण कुमार के अलावा करीव बैठक में 90 लोगों ने भाग लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *