February 18, 2026

सोमवार को धर्मशाला रैली में कुटलैहड़ से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता, 7 बजे बंगाणा से करेंगे प्रस्थान: देवेंद्र भुट्टो

अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र से 11 दिसंबर को धर्मशाला में राज्य सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर होने वाली रैली में एक हजार कार्यकर्ता जाएंगे। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर बूथ से 8 से दस कार्यकर्ता धर्मशाला में सरकार की सफल रैली का हिस्सा बनेंगे। सोमवार सुबह 7 बजे टैक्सी स्टैंड बंगाणा में इक्कठे होकर धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी के लिए धर्मशाला आने जाने का विशेष प्रवंधन किया गया है।विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित फैसले लेकर जनता को राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य के हजारो गरीब परिवारों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश में बिना भेदभाव से बिकास को गति प्रदान की जा रही है। बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिपक्ष सरकार की योजनाओ की सराहना करे। ओर जिस प्रकार राज्य सरकार एवम मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने राज्य में बाढ़ जैसी आपदा आने पर पीड़ित परिवारों को फौरी राहत एवम बेघर हुए परिवारों को भूमि अंश के साथ घर बनाने के लिए धन अर्जित किया है। उसके लिए बिपक्ष को सीएम सूक्खू का आभार प्रकट करना चाहिए। भुटटो ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में जनता के सुझावों पर बजट ओर जनता की मांग और ही जनता के लिए योजनाओ को धरातल पर उतार कर जनता को लाभ पहुँचाया है। भुटटो ने कहा कि हिमाचल की समस्त जनता के लिए भी गर्व की बात है कि सूबे के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू सर्वे के अनुसार सबसे लोकप्रिय नेता बन चुके है। सम्भव हो पाया है जब कोई सीएम धरातल पर जनता के लिए काम करता है। सरकार का एक वर्ष के कार्यकाल को भी जनता ने सफल करार दिया है। और उसी संदर्भ में 11 दिसंबर को धर्मशाला में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की राज्य स्तरीय रैली होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *