February 22, 2026

चार जिलों में सरसों के बीज की 4500 किटें वितरित : गुरमीत सिंह खुड्डियां

रबी के सीजन 2023-24 में सरसों की फ़सल अधीन क्षेत्र 4 हज़ार हेक्टेयर तक बढऩे की संभावना

चंडीगढ़,   राज्य में फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा रबी के सीजन 2023-24 के दौरान सरसों के बीज की 4500 मिनी-किटें चार जिलों में मुफ़्त वितरित की गई हैं। इस साल सरसों की फ़सल अधीन क्षेत्र तकरीबन 4000 हेक्टेयर तक बढऩे की संभावना है।यह जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों के किसानों को सरसों की आर. एच. – 761 किस्म का 90 क्विंटल बीज मुफ़्त उपलब्ध करवाया गया है।कृषि मंत्री ने कहा कि इस पहलकदमी से पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच अनुसार राज्य में शुरू की गई फ़सली विभिन्नता मुहिम को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस साल सरसों की फ़सल अधीन क्षेत्र तकरीबन 49000 हेक्टेयर होने का अनुमान है, जोकि रबी के सीजन 2022-23 में 45000 हेक्टेयर था।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब में इस खरीफ के सीजन दौरान बासमती अधीन क्षेत्र तकरीबन 20 फीसद तक बढ़ा है। पिछले सीजन के 4.94 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार बासमती अधीन क्षेत्र बढक़र 5.96 लाख हेक्टेयर हो गया।स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत सरसों के बीजों की किटें मुफ़्त वितरित की गई हैं जिससे किसानों में सरसों का अधिक उपज देने वाली नयी किस्मों को उत्साहित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *