February 22, 2026

श्री आनंदपुर साहिब में चल रही 43वीं पंजाब स्टेट प्राइमरी स्कूल गेम्स के दूसरे दिन प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले सम्पन्न

रस्साकसी में जिला रूपनगर ने स्वर्ण पदक जीता

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब, 02 दिसंबर , यहां भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में तीन दिवसीय 43वें पंजाब स्टेट प्राइमरी स्कूल गेम्स के दूसरे दिन कराटे, रस्साकशी और कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं। इन खेलों के दूसरे दिन की शुरूआत जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शालू मेहरा ने की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेल मैदान में उतरना चाहिए और खेल ही व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाता है। उन्होंने खेलों में छोटे बच्चों के उत्साह की सराहना की। उप जिला शिक्षा अधिकारी रंजना कत्याल ने बताया कि रस्सी खींच प्रतियोगिता में जिला रूपनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि बंठिडा को दूसरा और लुधियाना को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार कुश्ती में जिला होशियारपुर ओवरऑल विजेता रहा। जबकि 25 किलो भार वर्ग में सलीम होशियारपुर ने पहला, फरीद मोहाली ने दूसरा, 28 किलो में कर्मा होशियारपुर ने पहला, इमरान लुधियाना ने दूसरा, 30 किलो वर्ग में मुराद फिरोजपुर ने पहला, जिगर नवांशहर ने दूसरा, 32 किलो में मोहम्मद अरमान पटियाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह के दौरान मनजीत सिंह मावी ने स्टेज मैनेजर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, प्रिंसिपल हरदीप सिंह ढिडसा, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जसवीर सिंह, संजीव कुमार, अमरजीत सिंह बेला, फुलेश्वर कुमार, राकेश रोड़ी, मनिंदर राणा, लखवीर लक्खा, अवनीत चड्ढा, छिंदा भटनागर, मलकीत भठल, हरजीत सैनी, कपिल दत्त शर्मा, हरप्रीत सिंह लोंगिया, दविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, गुरजीत भट्टी, सुखविंदर सिंह सुखी, स्टेट अवार्डी दविंदर कुमार, परमजीत कुमार, अमनप्रीत कौर, सुनीता धीमान, कमलजीत कौर, संजीत कौर, जसविंदर लाडी अबियाना, बलजिंदर ढिल्लो, अमरजीत सैनी, पंकज शर्मा, अमरजीतपाल सिंह डाबर, राम राणा, छिंदा जिंदवाड़ी, बलवीर वड़ैच, विक्रम शर्मा, गुरजीत कौर, निमल पामा, स्वर्ण कौर, सुमन चांदला, प्रभदीप कौर, जसवीर मान, तारा रानी, नीलम रानी, मनजोत सिंह सैनी, प्रदीप शर्मा, जसकरन सिंह, हरप्रीत सिंह राजा, इंद्रदीप सिंह, अजमेर सिंह खीरी, शुशील धीमान, बलविंदर सिंह मियांपुर, राजेश गुलेरिया, सुनील सैनी, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह, दीपिका, अमरजीत सिंह, अनीता कुमारी, हरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह सैनी , बख्शी राम, राज कुमार, हरजिंदर सिंह, रणवीर सिंह गजपुर, कुलदीप सिंह मोहिवाल, राज कुमार बुर्ज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *