February 22, 2026

आईटीआई नंगल में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

संदीप गिल, नंगल, 02 दिसम्बर,

पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रीति यादव के दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला नंगल द्वारा लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल गुरनाम सिंह भल्ली ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के तहत शुरू किए गए स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई इस जागरूकता रैली में संस्थानों के विद्यार्थी लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर गुरनाम सिंह भल्ली ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकालने के अलावा पोस्टर मेकिंग मुकाबले, स्लोगन, भाषण मुकाबले, कविता, क्विज मुकाबले, नुक्कड़ नाटक व गीत मुकाबले आदि करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों ने ‘एक वोट है जीत और हार, कोई वोट नहीं है बेकार’ आदि नारे लगाए। वरिष्ठ प्रशिक्षक रवनीत कौर भंगल, अधीक्षक ऋषिपाल, गुरनाम कौर, अनिलम शर्मा, जगदीप कुमार, माया देवी आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *