February 22, 2026

लाल डोरा प्रोपर्टी धारकों के लिए विशेष अभियान 31 दिसंबर तक

झज्जर, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है,यह सिर्फ कानूनी दस्तावेज देने की योजनाभर नहीं है,बल्कि यह आधुनिक तकनीकी से जिला के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है। उन्होंने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जिला झज्जर सहित प्रदेशभर में लाल डोरा प्रोप्रटी धारकों के लिए 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अवधि में भू मालिक पोर्टल पर संपति का डाटा स्वयं सत्यापित करने व त्रुटि के निवारण के लिए आवेदन करें।
डीसी ने आगे बताया कि यदि लाल डोरा स्थित ग्रामीण को उनके मकान का संपति कार्ड नहीं मिला है या पोर्टल पर विवरण उपलब्ध नहीं है तो वे अपना नाम,मोबाइल अथवा फोन नंबर,पूर्ण पता एवं विवरण सहित apply-for-svamitva@hry.gov.in पर ई -मेल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *