February 18, 2026

सुक्खू ने संविधान दिवस के अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान दिवस के अवसर पर आज शिमला स्थित, चौड़ा मैदान में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर प्रदेशवासियों की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्ष से संविधान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर समाज सुधारक और प्रख्यात विद्वान थे। उनके आदर्श सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। शिक्षा और समाज की प्रगति के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे।
मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *