February 15, 2026

युवा मोर्चा मण्डल शशक्तिकरण अभियान 30 नवम्बर तक पूरा करेगा:जिला मीडिया प्रभारी

मोहित कांडा, हमीरपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बड़सर की बैठक का आयोजन आज 24 नवंबर 2023 को बड़सर में हुआ इस बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शशि शर्मा ने की। इस बैठक में प्रदेश सचिव रिम्पल शर्मा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल मोहन शामा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में मण्डल शशक्तिकरण को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष यशवीर पटियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी प्रदेश सचिव रिम्पल शर्मा ने कार्यकर्ताओ को किस तरह से हमने अपने युवा मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत करना है कैसे युवा मोर्चा ने युवाओं को अपने साथ जोड़ना है । किस तरह के कार्यक्रम युवा मोर्चा लोकसभा चुनावों से पहले करेगा। जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बताया कि युवा मोर्चा हर ग्राम केंद्र पर अपने प्रमुख बनाएगा। इसके साथ मण्डल को सेक्टरों में बांट कर अपने कार्यक्रमों योजना से करेगा। युवा मोर्चा हर बूथ पर 18 से साल के कम से कम पाँच युवा जोड़ेगा इसके साथ एक युवती को भी हर बूथ जोड़ने का कार्य करेगा। जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा मण्डल शशक्तिकरण अभियान 30 नवम्बर तक पूरा करेगा। इसके साथ युवा मोर्चा लोकसभा चुनावो से हर शिक्षण संस्थान में सम्पर्क करेगा नए युवाओं को अपने साथ जोड़ेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर के कार्यों की चर्चा के साथ मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियो को लेकर हर बूथ में जाएगा। युवा मोर्चा विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेगा। 12 जनवरी को युवा दिवस पर युवा मोर्चा हर विधानसभा क्षेत्र में युवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे। इस बैठक में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आशीष ठाकुर, जिला ,जिला उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लों, जिला सचिव सोनी कुमार, जिला शोशल मीडिया सह संयोजक यशपाल पटियाल, जिला कार्यकरणी सदस्य अमित ठाकुर, मण्डल महामंत्री अजय ठाकुर, पंकज डटवालिया आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *