February 15, 2026

मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान करने का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय में छात्राओं के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में बदलने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान करने का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि टैबलेट प्राप्त करने वाले प्रदेश के कुल 10,540 विद्यार्थियों में से 7,520 बालिकाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *