February 15, 2026

25 को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेगी विधानसभा की सामान्य विकास समिति

मोहित कांडा, हमीरपुर 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति शनिवार को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेगी।
विधायक संजय रत्न के नेतृत्व वाली इस 9 सदस्यीय समिति के सदस्य विधायक शनिवार 25 नवंबर को दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचेंगे तथा 3 बजे हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी लेंगे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *