अमन अरोड़ा द्वारा राज्य में डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी की शुरुआत से पहले तैयारियों का जायज़ा
नागरिकों को जल्द 40 से अधिक सेवाएं उनके दरवाजों पर मिलेंगी : शासन सुधार मंत्री
चंडीगढ़, मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता अनुसार राज्य के नागरिकों को उनके दरवाजों पर निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए पंजाब के शासन सुधार और जन शिकायत के बारे मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्य में डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी (डी. एस. डी.) प्रोजैक्ट शुरू करने से पहले तैयारियों का जायज़ा लिया।
यहां अपने दफ़्तर में एक उच्च-स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये अमन अरोड़ा ने शासन सुधार विभाग (डी. जी. आर.) के सीनियर अधिकारियों और सेवा केंद्र ऑपरेटर के साथ डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी से सम्बन्धित सभी गतिविधियों की तैयारी के बारे विस्तृत समीक्षा की।
अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य में जल्द ही डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट शुरू होने से राज्य के लोग 40 से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाएं अपने दरवाजों पर प्राप्त कर सकेंगे, जो लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी क्योंकि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उनको किसी भी दफ़्तर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने आगे बताया कि डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी प्रोजैकट का मकसद नागरिकों को उनको घरों में सीधे तौर पर सरकारी सेवाएं प्रदान करना है, जिससे पारदर्शिता, सुविधा और पहुंच योग्यता को यकीनी बनाया जा सके। नागरिक एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर डायल करके और अपनी सुविधा अनुसार मुलाकात का समय तय करके सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ निर्धारित समय पर उनके घर जायेगा और ज़रूरी कागज़ी कार्यवाही मुकम्मल करने के उपरांत करेगा और काम मुकम्मल करके देगा। बताने योग्य है कि यह सब प्रक्रिया नागरिकों के घरों में ही मुकम्मल की जायेगी। सेवा केन्द्रों के संचालन को नये ऑपरेटर को तबदील करने सम्बन्धी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुये अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सेवा केन्द्रों को चलाने के लिए एक नये सेवा आपरेटर की नियुक्ति की है। नये ऑपरेटर की तरफ से जल्द काम शुरू कर दिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सेवा केंद्र के संचालन को नये सर्विस ऑपरेटर को तबदील करते हुये लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस मीटिंग में प्रमुख सचिव शासन सुधार तेजवीर सिंह, डायरैक्टर गिरिश दियालन और मैसर्ज बी. एल. एस. केंदरज़ प्रा. लिम., मैसजऱ् डा. आई. टी. एम. और मैसजऱ् टैरेसिस सिटीजऩसर्विस एल. एल. पी. के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
