February 22, 2026

19 से 25 नवंबर तक ‘सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह’ और 24 नवंबर को झंडा दिवस मनाएगी

हरियाणा सरकार सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित करते हुए 19 से 25 नवंबर तक ‘सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह’ और 24 नवंबर को झंडा दिवस मनाएगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में मंडल आयुक्तों एवं उपायुक्तों को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया, सेमिनार, प्रतियोगिताओं और अन्य आकर्षक गतिविधियों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग किया जाये। इसके अलावा, उन्होंने नागरिकों से झंडा दिवस में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *