प्रबंधन शिक्षा के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आईआईएम रोहतक द्वारा गुरुग्राम में एक विस्तार-परिसर स्थापित करने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रणनीतिक पहल न केवल शैक्षिक अवसरों को बढ़ाएगी बल्कि आर्थिक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। कौशल आज आईआईएम रोहतक के 15वें स्थापना दिवस पर वर्चुअली सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की एकीकृत कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से लेकर खेल प्रबंधन पीजी कार्यक्रम जैसे अद्वितीय उद्यम स्थापित करने, प्रबंधन शिक्षा के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
