सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय की अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय जिला ऊना में नितान्त आवश्यकता है
भावी पीढ़ी को देश की सीमाओं पर अपनी भागीदारी की अहम् भूमिका एवं राष्ट्रीय कर्तव्य परायणता की गर्ज से अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में एक अदद सैनिक स्कूल व सैनिक भर्ती कार्यालय एवं प्रांगण खुलवाने की मांग दो दशक पुरानी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत जिला ऊना के अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में बहुत दशकों से सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय एवं प्रांगण की मांग बहुत पुरानी है। आम जनता जनार्दन ने बताया है कि सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय एवं प्रांगण को खोलने की अब तक केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति उपरांत अमली जामा पहनाया जाना चाहिए था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला ऊना का अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय इसके लिए सबसे उपयुक्त व यथोचित जगह है। यह भी तार्किक और विचारणीय है कि अम्ब उपमंडल के तहत दलोह (अम्ब टिल्ला पंचायत) और अरणवाल-चाहबाग (लोहारा पंचायत)सबसे सुरक्षित और सैनिक स्कूल व सैनिक भर्ती कार्यालय के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध है। यहां पर सैनिक स्कूल, सैनिक भर्ती कार्यालय के साथ साथ सैनिक स्कूल व सैनिक भर्ती कार्यालय हेतु प्रांगण और खुले मैदान विकसित करवाये जा सकते हैं। आम जनमानस की राय है कि यही नहीं ,अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय के सूरी पंचायत और राजपुर पंचायतों में भी सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय को संचालित करने की उपयुक्तता वाली जमीन तलाशी जा सकती है। उपरोक्त चारों स्थानों में सैनिक स्कूल, सैनिक भर्ती कार्यालय,खुला प्रांगण और बड़ा मैदान निर्मित करवाया जा सकता है।अब यह राज्य सरकार और केन्द्रीय सरकार की इच्छा शक्ति और हिमाचल प्रदेश के जनहित हेतु आगामी स्वीकृति पर निर्भर करता है। जिला ऊना के अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में सैनिक स्कूल व सैनिक भर्ती कार्यालय अवश्य खोले जाने चाहिए। इलाका वासियों के साथ साथ सैनिक परिवार भी चाहते हैं कि अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के अन्तर्गत सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय एवं प्रांगण को भी बड़े पैमाने पर खोले जाने की नितान्त आवश्यकता है। शुभचिंतकों और आम जनता ने उम्मीद जताई है कि हमीरपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी इस बारे प्रधानमंत्री जी से अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय एवं प्रांगण खुलवाने की आम जनमानस की भावनाओं व आंकाक्षाओं के अनुरूप आगामी आवश्यक कार्रवाई को कार्यान्वित करवाने में अहम् भूमिका अवश्य ही निभायेंगे। लोगों का यह भी मानना है कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों और राज्य सभा सांसदों से भी अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में सैनिक स्कूल और सैनिक भर्ती कार्यालय एवं प्रांगण खुलवाने की ज़ोरदार वकालत अवश्य की जानी चाहिए । लोगों का कहना है कि इस बारे हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी को भी अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय जिला ऊना का प्रमुख क्षेत्र होने के साथ साथ मध्य क्षेत्र भी कहा जाता है। अतः प्रदेश सरकार को भी अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में सैनिक भर्ती कार्यालय खुलवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। अधिकांशतः पूर्व सैनिकों ने भी दोहराया कि अगर अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में सैनिक स्कूल व सैनिक भर्ती कार्यालय को मंजूरी दी जाती है तो इससे देश की सुरक्षा में युवाओं को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।
