February 18, 2026

आयुर्वेद विभाग के वाहन की नीलामी 28 को

मोहित कांडा, हमीरपुर 14 जिला आयुर्वेदिक कार्यालय हमीरपुर की मारुति ऑल्टो कार नंबर एचपी 07 ए 0711 मॉडल 2009 की नीलामी 28 नवंबर को सुबह 11 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता को 5000 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222539 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *