February 18, 2026

प्रनीत कौर ने एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते  

खेल मंत्री मीत हेयर ने होनहार तीरअन्दाज़ को दी मुबारकबाक  
चंडीगढ़,
पंजाब की तीरअन्दाज़ प्रनीत कौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंकॉक में चल रही एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रनीत कौर ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।  खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की होनहार तीरअन्दाज़ को इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एशियन गेम्ज़ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। खेल मंत्री ने प्रनीत कौर की इस उपलब्धि का सेहरा उसकी सख़्त मेहनत के साथ उसके प्रशिक्षक सुरिन्दर सिंह और माँ-बाप के सिर बांधा।  मानसा जिले के गाँव मंढाली की प्रनीत कौर ने जहाँ अब एशियन चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और टीम वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते, वहीं इससे पहले एशियन गेम्ज़, विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप में टीम वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीते है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *