February 22, 2026

कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा लोगों को ग्रीन और सुरक्षित दिवाली मनाने का आह्वान

पंजाब निवासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की दी बधाई

  चंडीगढ़, 11 नवंबर:
पंजाब के एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य निवासियों को रौशनियों के पवित्र त्योहार दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई दी है।  
अपने संदेश में उन्होंने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि यह पवित्र दिवस शान्ति और ख़ुशहाली के साथ-साथ आपसी-भाईचारे को और अधिक मज़बूती दे, जिससे रंगले पंजाब की सृजना करना के संकल्प को अमली जामा पहनाया जा सके।  
कैबिनेट मंत्री ने लोगों को जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर दिवाली के त्योहार को रिवायती ढंग और धूमधाम से मनाने की अपील करते हुए लोगों को ग्रीन और सुरक्षित दिवाली मनाने का आह्वान दिया।  
स. धालीवाल ने लोगों को इस पवित्र त्योहार को जि़म्मेदारी से मनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि धरती को प्रदूषण से बचाने के लिए पटाखे चलाने से गुरेज़ किया जाये।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *