श्री आनंदपुर साहिब में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के बारे में जागरूक किया गया
सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के बारे में जागरूक किया गया। तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री तथा निदेशक तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पंजाब श्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में आज सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री आनंदपुर साहिब के दिशा-निर्देशों के अनुसार संस्थान के प्रिंसिपल गुरबिंदर सिंह बंगा ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।
