February 23, 2026

नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी: संजीव कौशल

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा से राज्य के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड को जोड़ा जाएगा। मुख्य सचिव विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय विकसित भारत का निर्माण करना है जिसमें हर नागरिक को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ना और उन्हें लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना है।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने प्रजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए विस्तार से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का शुभारम्भ 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। डा. अग्रवाल ने कहा कि यात्रा के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जा चुका है जिला एवं खण्ड स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *