February 22, 2026

जनसुनवाई शिविर 9 नवंबर को नलहोटी लोअर में लगेगा

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा

सचिन सोनी, नूरपुर बेदी,
आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु नियमानुसार उनके घरों के निकट शिविर लगाकर विशेष जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 09 नवंबर को नलहोटी लोअर के सामुदायिक केंद्र उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशेष शिविर में नलहोटी लोअर, नलहोटी अपर और बास रोडुआना के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दर्शन सिंह बीडीपीओ नूरपुर बेदी ने बताया कि पंजाब सरकार ने आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों के नजदीक कैंप लगाकर करने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न उपमंडलों में ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें जिला स्तर पर अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका नियमानुसार या समयबद्ध तरीके से समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि सब डिविजन स्तर पर सब डिविजन के अधिकारी अलग-अलग होते हैं आम लोगों को उनके घर के पास ही यह सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इन शिविरों से आम लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने की परेशानी से भी राहत मिल रही है, जिससे लोगों का समय भी बच रहा है।

   उन्होंने बताया कि यह शिविर 09 नवम्बर गुरूवार को प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक सामुदायिक केन्द्र नलहोटी लोअर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से शिविर में आकर अपनी समस्याएं प्रशासन के ध्यान में लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव या समय पर आने-जाने की परेशानी के कारण बड़ी संख्या में लोग सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पावर कॉम, ग्रामीण विकास, जल आपूर्ति, कृषि एवं बागवानी, जिला प्रोग्राम अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *