February 22, 2026

वायु प्रदषण का प्रभाव: जिला में प्री नर्सरी से पांचवी तक स्कूलों में नहीं लगेगी कक्षाएं : डी सी

स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प अपना सकते हैं
ग्रैप के स्टेज 4 की स्थिति आने पर बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए जिला प्रशासन का निर्णय
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जारी किए आदेश
झज्जर, 07 नवंबर। वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग व प्रदूषण नियंत्रण आयोग की अनुशंसा के आधार पर जिला प्रशासन,झज्जर ने प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक स्कूलों में कक्षाएं ना लगाए जाने का निर्णय लिया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने प्रदूषण से बच्चों के बचाव के लिए इस संदर्भ में आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में प्री स्कूल, प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए स्कूल प्रबंधकों को ऑनलाइन पढ़ाई के विकल्प अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी होने से ग्रैप के स्टेज 4 की स्थिति आ गई है। अत्यंत गंभीर श्रेणी की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का अंदेशा बना हुआ हैं। यह आदेश जिला के सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं में आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *