February 22, 2026

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदीपुर के विद्यार्थी खेलों में अग्रणी रहे

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के नेतृत्व में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलने लगे

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब,

सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोदीपुर के विद्यार्थियों द्वारा आनंदपुर साहिब जोन से खेलते हुए जिला स्तरीय खेलों (31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2023 खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर में) में अंडर-14 और अंडर-19 लड़कों की कबड्डी नेशनल स्टाइल में जीत हासिल की। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल अवतार सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की दूरदर्शी सोच के कारण स्कूल के विद्यार्थी सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जाने वाली इन प्रतियोगिताओं में यहां के छात्र अग्रणी रहे हैं।
प्रधानाचार्य अवतार सिंह चौहान एवं समस्त स्टाफ की ओर से बच्चों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तरीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर लेफ्टिनेंट चरणजीत सिंह, बलकार सिंह, मनिंदर कौर, बलजीत कौर, मुकेश कुमार, गुरचरण सिंह, तपिंदर कौर, अजविंदर कौर, कमलजीत कौर, सुरिंदरपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह, शुशील कुमार, गुरनैब सैनी, गुरप्रीत सिंह , पिंकी रानी, सुखविंदर कौर, राजवीर कौर, जसवीर कौर, तेजवंत कौर, लखवीर कौर, निर्मल कौर, चरणजीत कौर, दविंदर कौर, प्रदीप कौर, दीप शिखा सैनी, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *