March 7, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू को अभी एम्स से छुट्टी नहीं

आइसोलेशन वार्ड में रहकर ही कामकाज निपटा रहे हैं

मोहित कांडा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अभी कुछ और दिन आइसोलेशन वार्ड में रहना पड़ेगा। डॉक्टर ने आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखते हुए यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू की छुट्टी का फैसला अब बुधवार को लिया जा सकता है। आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट का सीटी स्कैन किया जाना था लेकिन उनकी नार्मल रिपोर्ट को देखते हुए सीटी स्कैन नहीं किया गया। मुख्यमंत्री के पेट का सीटी स्कैन अब कल किया जा सकता है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर छुट्टी देने का फैसला ले सकेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ है व उनके सभी टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल है। लेकिन फिर भी वे अभी डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। मुख्यमंत्री आइसोलेशन वार्ड से ही फोन व व्हाट्सएप पर अपने मंत्रियों व मुख्य सचिव से बात कर रहे हैं व जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं। इसके लिए ई- ऑफिस की व्यवस्था की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 दिन से एम्स में उपचाराधीन है व उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल कर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है ताकि संक्रमण न फैले। इससे पहले वे 8 दिन आईसीयू में रहे हैं। मुख्यमंत्री को अधिक लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार का संक्रमण न फैल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *