कुटलैहड़ के पंचायत चंगर के कामून के प्रतिनिधि मंडल ने भुट्टो से की मुलाकात, समस्याओं को लेकर हुई चर्चा
कामून वासियों की हर समस्या का होगा समाधान: देवेन्द्र भुट्टो
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंगर कामून का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर रेस्ट हाउस बंगाणा में विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मिला और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उनका कहना था कि चंगर कामून वासी आज़ादी के इतने वर्ष बीत जाने पर भी आदिवासियों की तरह जिंदगी गुजार रहे हैं और कई समस्याओं से गांव वासी जूझ रहे है। देवेन्द्र भुट्टो ने उक्त प्रतिनिधि मण्डल की समस्याओं को बड़ी सुना और उनके समाधान करने का पूरा आश्वासन दिया। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि उन्होंने दस माह में जो भी घोषणा की है उसका पहले बजट का प्रावधान किया है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दस के करीव बहुउद्देशीय सामुदायिक भवनों में भूमि पूजन किया है और पहले उनके बजट का प्रावधान किया है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड के सभी सरकारी स्कूलो की समस्याओं का एस्टीमेट तैयार करवाया है और इसी सप्ताह कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 33 सरकारी स्कूलों के भवन, खेल, शौचालयों एवम अन्य निर्माण कार्यो के लिए तकरीवन साढ़े तीन करोड़ की धनराशि मुहैया करवाई है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम एवम अन्य खेल मैदानों के लिए छः करोड़ का प्रावधान करवाया है। कुटलैहड़ में जहां भी जिस भी पंचायत में कोई जरूरत है, तत्काल समस्या का समाधान करके उन्हें धन मुहैया करवाया है। भुट्टो ने कहा कि उनकी हर समस्या पर गौर से चर्चा होगी और हर समस्या का समाधान भी होगा। उनका उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास करवाना है। राजनीति द्वेष भाव से दूर रहकर हर उस व्यक्ति का कार्य करना है जो सड़क, स्वास्थ्य, रास्ते जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि उन्होंने दस माह के कार्यकाल में हर पंचायत में जाकर जनता के साथ सीधे संपर्क किया है। और सबसे पहले कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पानी जैसी बिकराल समस्या और जो सड़कों, रास्तों के कार्य पूर्व सरकार में कई माह से बन्द पड़े थे, उन्हें प्रगति पर करवाया है। ताकि हर परिवार को सड़क सुविधा प्रदान हो। उन्होंने कहा कि दस माह के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य राजनीति द्वेष भाव से नहीं किया है और न ही किसी सरकारी कर्मचारी का तबादला किया है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि 5 वर्ष का कार्यकाल उनके लिए गोल्डन पीरियड है और वे 5 वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर समस्या के समाधान करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। ताकि कुटलैहड़ की जनता एक तरफ सत्ता के बीस वर्ष और एक तरफ सेवा के 5 वर्षों की तुलना करें। देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत चंगर के कामून से आये प्रतिनिधि मंडल की कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए है।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सेहत में हो रहा सुधार,जल्द लौटेंगे हिमाचल,
विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सेहत में सुधार हो रहा है। हमने हर दिन सम्पर्क करके उनका हाल पूछा है। बहुत जल्द सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू स्वास्थ्य होकर हिमाचल लौटेंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास को गति प्रदान करेंगे।
