राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड कार्यक्रम का आयोजन
मोहित कांडा, मण्डी, हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस एवं जिला रेड क्रॉस शाखा मंडी की सहभागिता से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस के मुख्य प्रशिक्षक अजय धीमान ने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा की सहायता से किस प्रकार लोगों की जान को बचाया जा सकता है । इस उपलक्ष में जिला रेड क्रॉस के सचिव ओ पी भाटिया राज्य रेड क्रॉस से वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संस्थान के समूह अनुदेशक इंजीनियर मनोज शर्मा, राजेन्द्र कटोच एवं अनुदेशक वर्ग में संजय कुमार, दिनेश शर्मा, छबी राम, अखिल व 100 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
