February 17, 2026

भारोत्तोलन में जिला ऊना की टीम बनी पूरे हिमाचल की चैंपियन

संजीव डोगरा,दौलतपुर चौक,
राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन जिला कांगड़ा के रैत में किया गया,जिसमें जिला ऊना की टीम ने विजेता ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की है। टीम के समन्वयक रणेशवीर कंवर एवम कोच रजनी वाला ने बताया कि जिला ऊना की टीम जिसमें पांच खिलाड़ी जीएसएसएस मरवाड़ी के शामिल थे, ने भारोत्तोलन में विजेता ट्रॉफी जीती। उन्होंने बताया कि जिला ऊना की टीम ने 05 स्वर्ण, 03 रजत और 01 कांस्य पदक के साथ विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उधर स्कूल प्रधानाचार्य निशा सन्दल ने बताया कि तान्या ने 55 किलोग्राम, महक ने 59 किलोग्राम,पल्लवी ने 64 किलोग्राम, अनामिका ने 71 किलोग्राम में स्वर्ण जीता, जबकि तनीषा रानी ने 45 किलोग्राम रजत पदक जीता जबकि शिवांगी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने मरवाड़ी स्कूल के भारोतोलको द्वारा जिला ऊना की टीम का हिस्सा रहते हुए राज्य स्तर पर विजेता ट्रॉफी जीतने पर विद्यार्थियों, अध्यापको एवम अभिवावकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *